मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मसूरी में धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी, 500 साल पुराने नाग देवता की मूर्ति पर हुआ दुग्धाभिषेक

Rakesh

उत्तराखंड के मसूरी में सोमवार को 500 साल से भी ज्यादा पुराने नाग मंदिर में नाग पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मसूरी और आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाग मंदिर पहुंचे।

Nag Panchami
शेयर करें

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी में सोमवार को 500 साल से भी ज्यादा पुराने नाग मंदिर में नाग पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मसूरी और आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाग मंदिर पहुंचे। नाग मंदिर पर स्थापित 500 साल से भी ज्यादा पुरानी मूर्ति का दुग्धाभिषेक किया और नाग देवता के दर्शन किए। इस मौके पर नाग मंदिर समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा का समापन किया गया।

नागपंचमी के दिन नाग देवता के मंदिर में मसूरी और आसपास के शहरों, गांवों के लोग बड़ी संख्या पहुंचे और नाग देवता के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मनौती भी मांगी। इस मौके पर मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

जो भक्त मांगता है मन्नत, तो पूरी होती है मुराद

ग्रामीणों ने कहा कि उनके कुल देवता नाग हैं। जो भक्त इस मंदिर में सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मुराद अवश्य ही पूरी होती है। नाग मंदिर के मुख्य पुजारी मदन सिंह कोठाल ने बताया कि यह मंदिर करीब 500 साल पुराना है। कहा जाता है कि वर्षों पहले गाय चरकर शाम के समय अपने गौशाला में पहुंचती थी, तो उसके थनों में दूध नहीं पाया जाता था।

क्योंकि वह अपना दूध पत्थर पर छोड़ कर आ जाती थी। जिसे नाग देवता पी जाते थे। गाय के मालिक ने चुपके से गाय को पत्थर पर दूध छोड़ते देखा और देखा कि उस दूध को एक नाग पी रहे थे। तभी से इस स्थान पर नाग मंदिर की स्थापना की गई। जिसके बाद क्यार कुली भट्टा गांव के लोग नाग देवता को कुलदेवता मानने लगे।

शेयर करें