मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया खुलासा, जेसीबी ऑपरेटर ने दी ये गवाही

Rakesh

पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाले अंकिता भंडारी हत्याकांड में रोज- रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 23 सितंबर 2022 की रात जेसीबी से वनंत्रा रिजॉर्ट तोड़ने वाले जेसीबी ऑपरेटर ने 22 दिसंबर को कोटद्वार कोर्ट में अहम गवाही दी।

ankita bhandari
शेयर करें

देहरादून। पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाले अंकिता भंडारी हत्याकांड में रोज- रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 23 सितंबर 2022 की रात जेसीबी से वनंत्रा रिजॉर्ट तोड़ने वाले जेसीबी ऑपरेटर ने 22 दिसंबर को कोटद्वार कोर्ट में अहम गवाही दी।

दरअसल कोर्ट में पेशी के दौरान जेसीबी चालक ने खुलासा किया कि उस रात रिजॉर्ट को दो बार तोड़वाया गया था। पहले तत्कालीन एसडीएम और पुलिसकर्मियों की देखरेख में रिजॉर्ट की बाहरी दीवार तोड़ी गई। इसके बाद देर रात एक बजे विधायक ने दोबारा बुलवाकर शटर और जंगला तोड़ने को कहा।

इस केस में शुरुआत से ही सबूतों को मिटाने के आरोप स्थानीय विधायक पर लगते रहे हैं लेकिन वो इससे इनकार करती रही हैं। अब एक बार फिर विधायक की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। वहीं भाजपा के विधायक का एक बार फिर नाम आने के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा है कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है।

कहा कि किसी भी चीज को दबाया नहीं गया है। जैसे ही अंकिता प्रकरण सामने आया आर्य परिवार को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखया गया। किसी भी प्रकार से सरकार आर्य परिवार को बचाने का काम नहीं कर रही है। जहां तक विधायक के नाम बात है तो सरकार इसका संज्ञान लेगी।

शेयर करें