मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः अब सीबीआई करेगी नेशनल कॉर्बेट पार्क में हुए भ्रष्टाचार की जांच

Rakesh

उत्तराखंड के नेशनल कॉर्बेट पार्क के पाखरों रेंज में हुए भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क में 6 हजार पेड़ों के कटान और अवैध निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है।

national carbet park
शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के नेशनल कॉर्बेट पार्क के पाखरों रेंज में हुए भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क में 6 हजार पेड़ों के कटान और अवैध निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है।

खंडपीठ ने राज्य की जांच एजेंसियों से सीबीआई का सहयोग करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी की खंडपीठ ने बुधवार को अपना निर्णय सुनाते हुए मामले को सीबीआई के साथ सहयोग करने को कहा है। देहरादून निवासी अनु पंत ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की प्रार्थना की थी।

खंडपीठ ने अपने आदेश में राज्य की जांच एजेंसियों से केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का सहयोग करने को कहा है। खंडपीठ ने इससे पहले हुई सुनवाई के बाद मामले की गंभीरता और शीर्ष अधिकारियों के संदिग्ध रोल को देखते हुए मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

शेयर करें