मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ईधन सखी योजनाः गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए अब महिलाएं नहीं होंगी परेशान

Rakesh

उत्तराखंड सरकार ने पहाड़ी इलाकों के लोगों के लिए नई योजना शुरू की है। जिससे अब पहाड़ी इलाकों के रहवासियों को गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सरकार ने गृहिणियों की समस्याओं के समाधान के लिए ईधन सखी योजना शुरू की है।

gas cylinder
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पहाड़ी इलाकों के लोगों के लिए नई योजना शुरू की है। जिससे अब पहाड़ी इलाकों के रहवासियों को गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सरकार ने गृहिणियों की समस्याओं के समाधान के लिए ईधन सखी योजना शुरू की है।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार जिलों में यह योजना शुरू हो चुकी है। इसके लिए सरकार ने एचपी कंपनी से करार किया है। मिनी गैस एजेंसी का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी, इनका नाम ईंधन सखी रखा गया है।

जहां भाजपा इसे पर्वतीय क्षेत्रों में दूरदराज रह रही महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुड गवर्नेंस का ऐतिहासिक फैसला बता रही है। वहीं कांग्रेस इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना की असफलता का कारण बता रही है।

शेयर करें