मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः अतिक्रमण की शिकायत पर संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड का किया निरीक्षण

Rakesh

ऊधम सिंह नगर जिले के सीमान्त खटीमा के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा मेलाघाट क्षेत्र में तहसीलदार हिमांशु जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग, सशस्त्र सीमा बल, पुलिस विभाग, एलआईयू, सिंचाई विभाग, वन विभाग व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने सीमा पर स्थित पिलरों व नोमेंस लैंड में हुए अतिक्रमण का निरीक्षण कर लिया जायजा।

joint team inspected
शेयर करें

खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के सीमान्त खटीमा के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा मेलाघाट क्षेत्र में तहसीलदार हिमांशु जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग, सशस्त्र सीमा बल, पुलिस विभाग, एलआईयू, सिंचाई विभाग, वन विभाग व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने सीमा पर स्थित पिलरों व नोमेंस लैंड में हुए अतिक्रमण का निरीक्षण कर लिया जायजा।

बताते चलें कि एसएसबी द्वारा नेपाल की तरफ से नोमेंस लैंड पर अतिक्रमण की जानकारी दिए जाने पर बुधवार को यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पिलर संख्या 17/796 से लेकर 798 तक लगभग 10 किलोमीटर पैदल भ्रमण कर सीमा का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। इस दौरान सीमा के नोमेंस लैंड पर नेपाल की तरफ से अतिक्रमण होना पाया गया। जिसकी संयुक्त टीम द्वारा जानकारी जुटा ली गई है।

तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि लगभग 10 किलोमीटर पैदल भ्रमण कर सीमा क्षेत्र के कई पिलरों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि नोमेंस लैंड पर नेपाल की तरफ से अतिक्रमण होना पाया गया है। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी। शेष बचे सीमा क्षेत्र का निरीक्षण अगले चरण में किया जाएगा।

शेयर करें