मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः उत्तरकाशी टनल हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- श्रमिकों का जीवन बचाना पहली प्राथमिकता

Rakesh

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल हादसे में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अब कई जगहों पर ड्रिलिंग की जा रही है ताकि मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

cm dhami
शेयर करें

देहरादून। उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल हादसे में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अब कई जगहों पर ड्रिलिंग की जा रही है ताकि मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

वहीं रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम धामी ने एक बार फिर टनल का निरीक्षण किया। साथ ही राहत और बचाव कार्य में तेजी जाने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि जितने भी विकल्प हैं, उन सभी विकल्पों पर काम हो रहा है। सभी विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि जितने भी विशेषज्ञ हैं वो लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में लगातार इस पर काम चल रहा है। सीएम ने कहा कि श्रमिकों का जीवन बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उनको बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। जितनी भी एजेंसियां हैं, उन सभी की मदद ली जा रही है।

शेयर करें