मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने फाल्गुनी शाह को ग्रैमी जीतने पर दी बधाई

इंडिया वॉइस

ग्रैमी अवॉर्ड में भारतीय मूल के रिकी केज के साथ फाल्गुनी शाह को भी विशेष कैटगरी में अवॉर्ड मिला है। इस पर पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह फाल्गुनी को बधाई संदेश दिया।

शेयर करें

नई दिल्ली, 05 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मूल की अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह को सर्वश्रेष्ठ बाल एलबम श्रेणी में ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए ग्रैमी जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “ग्रैमी में सर्वश्रेष्ठ बाल संगीत एल्बम का पुरस्कार जीतने पर फाल्गुनी शाह को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

अवॉर्ड नाइट पर क्या कहा फाल्गुनी ने

भारतीय-अमेरिकी गायक फाल्गुनी शाह ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अवॉर्ड मिलने की खुशी जाहिर की थी. सिंगर ने बेस्ट चिल्ड्रन म्यूजिक कैटेगरी (Best Children’s Music Album) में अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज कराया और ग्रैमी अवॉर्ड पाया। बता दें, फाल्गुनी को ‘अ कलरफुल वर्ल्ड’ एलबम के लिए सम्मानित किया गया। सिंगर ने इस खबर को शेयर करते हुए इंस्टा पर पोस्ट किया औऱ लिखा- ‘आज मेरे पार शब्द नहीं हैं, कि क्या जादू था। ग्रैमी प्रीमियर पर शुरुआत में परफॉर्म करने का जो अवसर मिला वो सम्मान की बात है और फिर उसके बाद बेहद टैलेंटेड और खास लोगों संग काम करने के चलते इस अवॉर्ड को घर ले जाना ये भी सम्मान की बात है। हम रिकॉर्डिंग अकादमी को इसके लिए दिल से धन्यवाद देते हैं। शुक्रिया.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Falumusic (@falumusic)

रिकी केज को भी मिला है ग्रैमी अवॉर्ड

इंडियन अमेरिकन सिंगर फालगुनी शाह के अलावा म्यूजीशियन रिकी केज ( Musician Ricky Kej) को भी ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. संगीतकार रिकी केज का ये दूसरा ग्रैमी पुरस्कार है. रिकी को 64वें ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट न्यू एज एलबम कैटेगरी (Best New Age Album category) में ‘डिवाइन टाइड्स’ (Divine Tides) के लिए अवॉर्ड मिला है.

शेयर करें