मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

बदलेगा उत्तराखंडः इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां पूरी, तय लक्ष्य के सापेक्ष 3 लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं साइन

Rakesh

उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि 8 व 9 दिसंबर को आयोजित इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन की तरफ से सभी कार्यक्रम तय किए जा चुके हैं। श्री पांडेय ने बताया कि अभी तक तय लक्ष्य के सापेक्ष 3 लाख करोड़ के एमओयू साइन हो चुके हैं। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Investors Summit
शेयर करें

देहरादून।  उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि 8 व 9 दिसंबर को आयोजित इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन की तरफ से सभी कार्यक्रम तय किए जा चुके हैं। श्री पांडेय ने बताया कि अभी तक तय लक्ष्य के सापेक्ष 3 लाख करोड़ के एमओयू साइन हो चुके हैं। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

टॉप 50 उद्योगपतियों के लिए अल्ट्रा लग्जरी कारों का इंतजाम

इन्वेस्टर समिट में आने वाले टॉप 50 उद्योगपतियों के लिए अल्ट्रा लग्जरी कारों का इंतजाम किया गया है। प्लेटिनम श्रेणी के उद्योगपतियों में 40 से 60 उद्योगपति शामिल होंगे। प्लेटिनम श्रेणी के उद्योगपतियों के लिए मर्सिडीज एस-क्लास, ऑडी A8 से लेकर बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज के कारों की व्यवस्था की गई है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, आनंद महिंद्रा, संजीव पुरी, सज्जन जिंदल जैसे नाम प्लैटिनम श्रेणी में शामिल हैं। डायमंड श्रेणी में 102 उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं। डायमंड श्रेणी के उद्योगपतियों के लिए मर्सिडीज़ ई क्लास, बीएमडब्ल्यू- 5 सीरीज और ऑडी A6 गाड़ियां बुक की गई हैं। लग्जरी कार देहरादून के अलावा दिल्ली व गुड़गांव से भी मंगाई जा रही हैं। प्लैटिनम टू श्रेणी के लिए 200 लग्जरी कारों की व्यवस्था की गई है।

गोल्ड कैटेगरी के लिए टेंपो ट्रैवलर व बसों का इंतजाम किया गया है। देहरादून के एफआरआई में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजन स्थल पर मुख्य मंच को सजाने का काम अंतिम चरण में है, जहां पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन होना है।

समिट को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंधः डीजीपी अभिनव कुमार 

समिट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समिट में पीएम मोदी सहित विश्वभर के इन्वेस्टर्स देहरादून पहुंचेंगे। जिसको लेकर लगातार सुरक्षा ड्रिल की जा रही है। डीजीपी अभिनव कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विश्वभर से आ रहे डेलीगेट्स की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि समिट से विश्वभर में सुखद संदेश जाना है, ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।

शेयर करें