मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः हरकी पौड़ी पहुंचें राम, लक्ष्मण और सीता, श्रीगंगा सभा ने किया स्वागत

Rakesh

स्थानीय कलाकार राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में हरकी पौड़ी पहुंचे। कलाकारों का श्री गंगा सभा ने स्वागत किया। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा वातावरण राममय हो गया है। ऐसे में अगर आपको अचानक ही साक्षात राम दिख जाएं तो क्या होगा। कल हरकी पौड़ी पर सायंकालीन गंगा आरती के बाद कुछ ऐसा ही हुआ।

ram, laxman and seeta
शेयर करें

हरिद्वार। स्थानीय कलाकार राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में हरकी पौड़ी पहुंचे। कलाकारों का श्री गंगा सभा ने स्वागत किया। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा वातावरण राममय हो गया है। ऐसे में अगर आपको अचानक ही साक्षात राम दिख जाएं तो क्या होगा। कल हरकी पौड़ी पर सायंकालीन गंगा आरती के बाद कुछ ऐसा ही हुआ।

गंगा तट पर राम, लक्ष्मण और सीता को एकसाथ घूमते देखकर लोग चौंक गए और वहीं उनके वंदन में जुट गए। कुछ कलाकार रील बनाने के लिए राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूप में हरकी पौड़ी पहुंचे थे। जिन्हें देखकर श्रद्धालु चौंक गए। इसके बाद गंगासभा के पदाधिकारियों ने भी तीनों स्वरूपों का अभिनंदन किया। बता दें कि अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को पूरे देश में एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में भी इसे लेकर खासा उत्साह है।

आज कई स्थानीय कलाकार राम, लक्ष्मण और सीता का रूप धारण कर हरकी पौड़ी  पहुंचे। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और श्री गंगा सेवक दल के प्रमुख उज्ज्वल पंडित ने तीनों कलाकारों का भव्य स्वागत किया। इतना ही नहीं सभी लोगों ने मिलकर भगवान राम के भजन भी गाए। स्थानीय कलाकारों को देखकर हरकी पौड़ी पर मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित नजर आए। श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ राम भजन गाए।

शेयर करें