मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः विजय दिवस पर 1971 की जंग में शहादत देने वाले जवानों को किया याद

Rakesh

कालाढूंगी में विजय दिवस के अवसर पर 1971 की जंग में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कालाढूंगी के रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक उत्थान संगठन द्वारा 1971 की जंग में शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Vijay Diwas
शेयर करें

कालाढूंगी। कालाढूंगी में विजय दिवस के अवसर पर 1971 की जंग में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कालाढूंगी के रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक उत्थान संगठन द्वारा 1971 की जंग में शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जवानों को याद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत व पूर्व सैनिकों द्वारा शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 1971 में भारत-पाक के युद्ध में नैनीताल जिले से भी जवान शहीद हुए थे।

इस युद्ध में भारतीय जवानों की वीरता का लोहा पूरे विश्व ने माना। पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जो एक विश्व रिकॉर्ड है, तभी बांग्लादेश की स्थापना 16 दिसंबर 1971 को हुई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम कर शहीदों को याद किया गया।

शेयर करें