मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

टनल हादसाः 13 वें दिन भी जारी रहा रेस्क्यू अभियान, जल्द बाहर आएंगे श्रमिक, आर्गन मशीन पूरी क्षमता से कर रही काम

Rakesh

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में शुक्रवार को 13 वें दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा। जिसमें उम्मीद है कि देर रात इस रेस्क्यू अभियान को पूर्ण कर लिया जाएगा। इसे देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम धामी की मौजूदगी में पीएम मोदी से वीडियो कांफ्रेंसिंग भी होगी। इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है।

tunnel
शेयर करें

देहरादून। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में शुक्रवार को 13 वें दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा। जिसमें उम्मीद है कि देर रात इस रेस्क्यू अभियान को पूर्ण कर लिया जाएगा। इसे देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम धामी की मौजूदगी में पीएम मोदी से वीडियो कांफ्रेंसिंग भी होगी। इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है।

डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को हॉस्पिटल बुलाया लिया गया है। आर्गन मशीन ने ड्रिलिंग शुरू कर दी है। 13 दिन बाद 41 जिंदगी कुछ समय बाद टनल से बाहर निकाले जाएंगे। रेस्क्यू टीम में लगे सभी टीमों को टनल के अंदर हॉल पाइप डालने में कुछ अड़चने आईं। जिससे रेस्क्यू को थोड़ा विराम देना पड़ा।

प्रेसवार्ता में टीम लीडर ने बताया कि मलबे में लोहे से संबंधित जिसमें सरिया से लेकर बड़े पत्थरों द्वारा अड़चने आईं। जिससे आर्गन मशीन से हॉल नहीं हो पा रहा था। उसमे से कुछ हॉल पाइप व् जो लोहे के टुकड़े बाधा डाल रहे थे, उन सभी को हटा दिया गया हैं। जिससे अब कार्य करने में कोई परेशानी आगे नहीं आएगी।

आर्गन मशीन भी पूर्ण रूप से कार्य कर रही हैं। रेस्क्यू टीम ने अंदर जाकर उन मलबों को हटाया हैं, जिससे अब कार्य सुचारु रूप से चलता रहेगा। साथ ही टीम ने कहा कि रेस्क्यू में अब कम समय लगेगा। साथ ही रेस्क्यू टीम का कहना हैं कि अब और मलबा से सामना ना हो जल्द ही कार्य पूरा किया जाएगा।

शेयर करें