मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः गैस कटर से SBI BANK का ATM उखाड़ ले गए लुटेरे

Rakesh

रूड़की में कार सवार लुटेरे SBI का ATM उखाड़ ले गए। जिसमें लाखों रुपये की नकदी बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना का पता चला। वहीं आलाधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

sbi atm
शेयर करें

रूड़की। रूड़की में कार सवार लुटेरे SBI का ATM उखाड़ ले गए। जिसमें लाखों रुपये की नकदी बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना का पता चला। वहीं आलाधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बता दें कि रुड़की-लक्सर मार्ग स्थित ढंढेरा नगर पंचायत शिव मंदिर के सामने लगे एसबीआई बैंक के एटीएम को लुटेरे उखाड़ ले गए। घटना का पता उस समय लगा जब सुबह लोग घूमने निकले। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और सीसीटीवी खंगाला तो पता चला लुटेरे स्कॉर्पियो कार से आए थे और बेखौफ होकर एटीएम को उखाड़ ले गए।

बताया जा रहा है कि एटीएम में लाखों रुपये की नकदी मौजूद थी। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच करते हुए लुटेरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले की जांच कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

शेयर करें