मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

सनातन पर उदयनिधि के दिए बयान पर भड़के सनातन परिषद अध्यक्ष

Rakesh

तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान से संतों में खासा रोष देखा जा रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने उदयनिधि स्टालिन को आड़े हाथों लेते हुए गृहमंत्री से मांग की है कि वे उदयनिधि पर कड़ी कार्रवाई करें।

sant
शेयर करें

हरिद्वार। तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान से संतों में खासा रोष देखा जा रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने उदयनिधि स्टालिन को आड़े हाथों लेते हुए गृहमंत्री से मांग की है कि वे उदयनिधि पर कड़ी कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि सभी संत व अखाड़े सनातन के सैनिक हैं। जिनमें उदयनिधि के बयान से खासा रोष है। उन्होंने कहा कि जो भी सनातन का विरोध करता है, उसका नाश निश्चित है। उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया गया था। जिसमें उनके द्वारा सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया ओर कोरोना की तरह बताते हुए इसे समाप्त करने की बात कही गई थी। जिससे धर्मनगरी हरिद्वार के संतों में खासा रोष है।

संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कहा कि जो भी सनातन का विरोध करता है गद्दार है और गद्दारी करने वाला मिट जाता है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जो भी धर्म या सनातन का विरोध करता है वो नष्ट हो गया।

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि केंद्र सरकार ऐसे गलत बयानबाजी करने वाले उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उसके पद से हटाने का काम करें।

शेयर करें