मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः कॉर्बेट पार्क में तस्करों ने काटे सागौन के पेड़, दो वनकर्मी निलंबित

Rakesh

बीते दिनों कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के ढेला रेंज में तस्करों द्वारा सागौन के तीन हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया था। जहां तस्करों ने 3 हरे पेड़ काटते हुए कॉर्बेट प्रशासन द्वारा वनों की सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी थी। वहीं कॉर्बेट प्रशासन ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के वन दरोगा और वन आरक्षी दोनों को निलंबित कर दिया है।

suspend
शेयर करें

रामनगर। बीते दिनों कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के ढेला रेंज में तस्करों द्वारा सागौन के तीन हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया था। जहां तस्करों ने 3 हरे पेड़ काटते हुए कॉर्बेट प्रशासन द्वारा वनों की सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी थी। वहीं कॉर्बेट प्रशासन ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के वन दरोगा और वन आरक्षी दोनों को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले माह 24 अगस्त को ढेला रेंज में तस्करों ने 3 सागौन के पेड़ को काट दिया था। मामला तब सामने आया था, जब कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के पत्थरूवा बीट में वनकर्मी गश्त के लिए निकले थे। गश्त में वनकर्मियों को तीन सागौन के पेड़ कटे हुए मिले थे। लेकिन हैरानी की बात ये है कि वनकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

वहीं सूचना पर कॉर्बेट प्रशासन ने इसकी जांच शुरू करते हुए 2 वनकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की है। कॉर्बेट के निदेशक डॉ. धीरज पांडे द्वारा इसमें जांच अधिकारी पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी को नियुक्त किया था।

पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद वन दरोगा गौरा राम और वन आरक्षी गोपाल बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें