1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जेल में बंद IAS पूजा सिंघल की बिगड़ी हालत, रिम्स में भर्ती

जेल में बंद IAS पूजा सिंघल की बिगड़ी हालत, रिम्स में भर्ती

कार्डियोलॉजी विभाग में डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. डाक्टरों की सलाह पर कई तरह की जांच की गई. वह चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की मंगलवार देर शाम अचानक तबियत बिगड़ गई. सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है.मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल सकी .

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

बता दें कि मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले में पूजा सिंघल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल में बंद थीं. तबियत खराब होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया. इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने उनका इको टेस्ट समेत कई अन्य जांच कराई है.पूजा सिंघल आपने पैरों पर भी खड़ी नही हो पा रही थी जिसके कारण उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर अस्पताल के उपचार रुम ले जाया गया.

पूजा की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर उनके पति अभिषेक झा अपने अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे है. रांची रिम्स सीनियर डॉक्टर प्रकाश कुमार उनका इलाज कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पूजा की मेडीकल जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का मालूम हो सकेगा.

आपको बता दें कि मनी लांड्रिंग और मनरेगा घोटाले के मामले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था. तभी से पूजा सिंघल जेल में बंद है. हालांकि, पांच जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने पूछताछ के लिए पूजा सिंघल को हिरासत में लिया था. अहम सबूत मिलने पर ईडी ने उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता रामविनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन समेत अन्य से भी पूछताछ की थी. उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार के यहां से ईडी ने 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया था.

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com