मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः सरेराह युवतियों को छेड़ना पड़ा भारी , मजनुओं की जमकर कर डाली धुनाई, पैरों पर गिरकर मांगी माफी

Rakesh

रूड़की में अश्लील फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने पर दो युवतियों ने सरेराह दो युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ भी जुटी रही। पिटाई के बाद दोनों मजनू युवतियों के पैरों में गिरकर माफी मांगते नजर आए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Majnu was beaten severely
शेयर करें

रूड़की। रूड़की में अश्लील फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने पर दो युवतियों ने सरेराह दो युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ भी जुटी रही। पिटाई के बाद दोनों मजनू युवतियों के पैरों में गिरकर माफी मांगते नजर आए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल रुड़की क्षेत्र की दो युवतियां स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही थी। तभी बुलेट पर सवार दो युवकों ने उनके ऊपर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी और छेड़छाड़ भी करने लगे। कुछ देर तो युवतियां इस घटना को सहन करती रहीं, लेकिन जब मजनू अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो युवतियों ने उन्हें खरीखोटी सुनानी शुरू की। इसके बाद युवक युवतियों को अपशब्द कहते हुए वहां से भागने लगे।

जिसके बाद युवतियों ने भी अपनी स्कूटी उनके पीछे दौड़ा दी और बोट क्लब चौराहे के पास आकर उन्हें रोक लिया। इतने में युवक कुछ समझ पाते जब तक युवतियों ने उनके ऊपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। यह नजारा देख आसपास की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

चारों तरफ से भीड़ होने के कारण युवक अपनी जान बचाकर भाग भी नहीं पाए और युवतियां उन पर जमकर थप्पड़ बरसाती रही और खरी खोटी सुनाती रही। इस दौरान लोगों की भीड़ ने भी मजनूओं को जमकर खरी खोटी सुनाई। बाद में मजनुओं ने युवतियों के पैरों को पकड़कर माफी मांगी और तब वहां से उन्हें जाने दिया गया।

शेयर करें