मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के मुख्य गवाह पुष्पदीप की हुई गवाही, जम्मू का रहने वाला है दोस्त

Rakesh

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस में शनिवार को कोर्ट में काफी गहमागहमी रही। केस के मुख्य गवाह पुष्पदीप के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान कोर्ट में अंकिता के माता-पिता भी मौजूद रहे। साथ ही केस के तीनों आरोपी भी मौजूद थे।

police
शेयर करें

कोटद्वार। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस में शनिवार को कोर्ट में काफी गहमागहमी रही। केस के मुख्य गवाह पुष्पदीप के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान कोर्ट में अंकिता के माता-पिता भी मौजूद रहे। साथ ही केस के तीनों आरोपी भी मौजूद थे।

कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से पुष्पदीप और अंकिता के बीच हुई वाट्सएप चैट को लेकर पुष्पदीप से कई सवाल पूछे गए। कोर्ट में इस बात को साबित करने की कोशिश की गई कि अंकिता पहले से परेशान थी।वहीं इस दौरान अंकिता की कुछ पर्सनल चैट पर भी पुष्पदीप से सवाल किए गए।

मामले में अंकिता के पिता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनकी बेटी और पुष्पदीप के बीच हुई पर्सनल चैट वनान्तरा रिसोर्ट में ज्वाइनिंग करने से पहले की है। जबकि पुष्पदीप के बयानों से साफ जाहिर है कि पुलकित और उसके दोनो साथियों ने ही अंकिता की हत्या की है। कोर्ट में शनिवार को हुई बहस के बाद पुष्पदीप को दोबारा 6 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

शेयर करें