मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः ट्रक ड्राइवर ने लगाई ब्रेक और पीछे से घुस गई रोडवेज बस, रोडवेज चालक की मौत

Rakesh

रुड़की के कोर कॉलेज-मंगलौर बाईपास पर नगला इमरती गांव के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और यूपी रोडवेज की बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल रोडवेज बस के ड्राइवर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

accident
शेयर करें

रुड़की। रुड़की के कोर कॉलेज-मंगलौर बाईपास पर नगला इमरती गांव के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और यूपी रोडवेज की बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल रोडवेज बस के ड्राइवर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि छुटमलपुर डिपो की यूपी रोडवेज की बस शुक्रवार को सहारनपुर से हरिद्वार के लिए निकली थी। जैसे ही यह बस नगला इमरती गांव के पास पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रक के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बस ट्रक में जा घुसी। बस के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजवाया।

शेयर करें