मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
तकनीक

Twitter : ट्विटर की डील अटकी, एलन मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी, जानें क्या रही वजह?

एलन मस्क ने बताया- फिलहाल होल्ड पर है ट्विटर की डील

शेयर करें

नई दिल्ली, 13 मई। पॉपुलर सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर अभी एलन मस्क की नहीं हुई है। ट्विटर की डील फिलहाल होल्ड पर है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एलन मस्क ने ट्वीट कर शुक्रवार को ये जानकारी दी। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने की उनकी प्रस्तावित योजना स्पैम और फर्जी खातों से जुड़े ब्योरा आने तक ‘अस्थायी तौर पर स्थगित’ की जा रही है।

बतादें कि ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में इसका अधिग्रहण करने का ऐलान किया था, जिसके लिए उन्होंने कोष जुटाना भी शुरू कर दिया था।

गौरतलब है कि एलन मस्क के इस ऐलान से एक दिन पहले ट्विटर ने अपने दो शीर्ष प्रबंधकों को नौकरी से निकाल दिया था। ब्रूस फाल्क और केवोन बेकपोर की ट्विटर से छुट्टी किए जाने की जानकारी कंपनी के CEO पराग अग्रवाल ने कर्मचारियों को लिखे ई-मेल में दी है। इससे पहले पराग अग्रवाल को भी हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। एलन मस्क के ट्विटर खरीदने की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया साइट ट्विटर लगातार सुर्खियों में है।

शेयर करें