मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मसूरी में ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो युवक और एक युवती चढ़े पुलिस के हत्थे, सामान लेने के बाद पेटीएम से करते थे धोखाधड़ी

Rakesh

पहाड़ों की रानी मसूरी में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। दो युवकों और एक युवती द्वारा दुकानों में जाकर पेटीएम के नाम पर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। इसी दौरान मसूरी के व्यापारियों की सूझबूझ से ऑनलाइन ठगी करने वाले दोनों युवक और युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

online fraud
शेयर करें

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। दो युवकों और एक युवती द्वारा दुकानों में जाकर पेटीएम के नाम पर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। इसी दौरान मसूरी के व्यापारियों की सूझबूझ से ऑनलाइन ठगी करने वाले दोनों युवक और युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा और दुकानदार देवेन्द्र गुनसोला ने बताया कि दिल्ली से आए दो युवक और एक युवती द्वारा पिछले दो दिनों से मसूरी में दुकानों से सामान लेकर उनको फर्जी पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट की जा रही थी लेकिन पेमेंट दुकानदार के खाते में नहीं आ रही थी। जिसकी कई दुकानदारों ने शिकायत मसूरी पुलिस से की थी।

बुधवार की सुबह मनोज अग्रवाल की दुकान से इन दोनों युवकों और युवती ने सामान लिया और इनको फर्जी पेटीएम दिखाकर चलते बने। जिसका वीडियो मनोज अग्रवाल ने ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया। इसके बाद आनलाइन फ्राड करने वाले युवकों व युवती का वीडियो मसूरी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया गया।

जिसके बाद इन दोनों युवक और युवती को मसूरी पेट्रोल पंप के पास दुकानदारों ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पूरी घटना की सूचना मसूरी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया। मसूरी कोतवाल मनोज असवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों और युवती की पहचान कर उनके परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।

शेयर करें