मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

UKPSC Paper Leak: उत्तराखंड पटवारी परीक्षा रद्द,सवा लाख उम्मीदवारों को बड़ा झटका

इंडिया वॉइस

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 563 पदों पर भर्तियां होनी थी. इस वैकेंसी के लिए परीक्षा में कुल 1,14,071 उम्मीदवार शामिल हुए थे.

शेयर करें

उत्तराखंड पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बुरी खबर है. उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से UKPSC Patwari Exam को रद्द कर दिया गया है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 563 पदों पर भर्तियां होनी थी. इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 08 जनवरी 2023 को हुआ था. Uttarakhand Patwari Exam में पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी.उत्तराखंड पटवारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2022 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 04 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया था. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा निरस्त की है. अब 12 फरवरी को फिर से परीक्षा कराई जाएगी.

563 पदों पर होनी थी भर्ती

गौरतलब है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पटवारी लेखपाल के 563 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी को किया गया था. इसमें तकरीबन 114071 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. प्रदेश भर के 598 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्व पेपर लीक मामले में लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी और उसकी पत्नी सहित 5 लोग अरेस्‍ट हुए हैं. इस मामले में एसटीएफ ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. इस घटना के बाद UKPSC द्वारा आयोजित होने वाली अन्य परीक्षाएं भी अब शक के घेरे में आ गई हैं. प्रदेश भर के 598 परीक्षा केंद्रों पर उत्तराखंड पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था.

इस बारे में सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा, 8 जनवरी को लेखपाल परीक्षा हुई थी. जब पता चला कि इस तरह से पेपर आउट किया गया है तो एसटीएफ ने जांच की और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को अरेस्‍ट कर लिया है. लोक सेवा आयोग ने भी फौरन निर्णय लेते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया है और दोबारा परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है.’ सीएम धामी ने आगे कहा, ‘ जो भी दोषी होगा उनके विरुद्ध अविलंब कार्यवाही होगी. परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित की जाएगी. परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए शीघ्र ही हम सख्त कानून लेकर आ रहे हैं.’

शेयर करें