1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 15 अक्टूबर से होगी बर्फबारी और बारिश  

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 15 अक्टूबर से होगी बर्फबारी और बारिश  

मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने एक बार फिर मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। जिसमें पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में 15 अक्टूबर से मौसम बदलना शुरू होगा।

By Rakesh 

Updated Date

देहरादून। मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने एक बार फिर मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। जिसमें पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में 15 अक्टूबर से मौसम बदलना शुरू होगा। जिसमें 15 अक्टूबर की देर शाम से बारिश और ऊंचाई वाले स्थान में बर्फबारी होना शुरू होगी।

पढ़ें :- Pitru Paksha : पितृपक्ष में मोक्षदायी है महाराष्ट्र का मेघंकर तीर्थ, यहां श्राद्ध से पितरों को मिलती है मुक्ति

15, 16 और 17 अक्टूबर तक इसी प्रकार से मौसम में बदलाव रहेगा और तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड के चारों सुप्रसिद्ध धामों में भी बर्फबारी की संभावना है।

क्योंकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जनपदों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने यात्रियों को सावधान रहने और मौसम के अनुकूल अपनी यात्रा करने की सलाह दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com