मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराकाशी में राहत व बचावः प्लाजमा मशीन से टनल में फंसी ऑगर मशीन को निकालने का काम शुरू

Rakesh

सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू अभियान का रविवार को पंद्रहवां दिन है। ऑगर मशीन को निकालने का काम लगातार जारी है। हैदराबाद से मंगाई गई प्लाजमा कटर मशीन रविवार सुबह 6 बजे टनल में पहुंच चुकी है। प्लाजमा कटर को इंस्टाल कर काम शुरू कर दिया गया है।

tunnel
शेयर करें

उत्तरकाशी। सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए चल  रहे रेस्क्यू अभियान का रविवार को पंद्रहवां दिन है। ऑगर मशीन को निकालने का काम लगातार जारी है। हैदराबाद से मंगाई गई प्लाजमा कटर मशीन रविवार सुबह 6 बजे टनल में पहुंच चुकी है। प्लाजमा कटर को इंस्टाल कर काम शुरू कर दिया गया है।

प्लाज्मा मशीन से मलबे में फांसी ऑगर मशीन को काटकर निकाला जाएगा। प्लाज्मा मशीन से 18 से 20 मीटर तक फंसी  ऑगर मशीन को काटा जाएगा। कटर 4 से 5 घंटे में ऑगर मशीन को काट देगा। फिर इसके बाद मैनुअल आपरेशन शुरू किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि वर्टिकल ड्रिलिंग के जरिए जल्द ही मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

टनल के अंदर मलबा हटाने वाली विशेष टीम भी पहुंची

ऑगर मशीन को निकालने के बाद मैनुअल मलबा हटाने का काम शुरू होगा। टनल के अंदर मलबा हटाने वाली विशेष टीम भी पहुंची है। मैनुअल मलबा हटाने में 24 से 26 घंटे का समय लग सकता है। सभी विशेषज्ञ अब मशीन के बजाए मैनुअल काम करने पर जोर दे रहे हैं।

शेयर करें