मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
टेलीविजन

सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस,जानें पूरा मामला

इंडिया वॉइस

सुकेश चंद्रशेखर के वकील के द्वारा एक्ट्रेस चाहत खन्ना को लीगल नोटिस भेजकर यह कहा गया है कि सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ जो उन्होंने मीडिया में गलत और अपमानजनक टिप्पणी की है उसको लेकर वह 7 दिनों के भीतर माफी मांगते हुए एक मीडिया में स्टेटमेंट जारी करें.

शेयर करें

Sukesh Chandrashekhar Case: टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. चाहत खन्ना का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं. जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस चाहत खन्ना को लीगल नोटिस भेजकर यह कहा है कि उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ गलत जानकारी मीडिया में साझा की है और उनके इस इंटरव्यू से सुकेश चंद्रशेखर की सामाजिक छवि पर गहरा असर पड़ा है.

सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से यह कहा गया है कि जिस मामले में सुकेश चंद्रशेखर आरोपी हैं. वह मामला अभी अदालत के समक्ष विचाराधीन है. जब तक कोई आरोपी किसी मामले में दोषी साबित नहीं हो जाता तब तक किसी भी व्यक्ति को उस आरोपी के खिलाफ टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. सुकेश की ओर से कहा गया है कि चाहत खन्ना ने मुझे लेकर मीडिया में इंटरव्यू देते समय जो गलत और अपमानजनक बातें कही हैं उसके पीछे की वजह यह थी कि उनको मीडिया अटेंसन मिल सके.

चाहत ने कहा था सुकेश ने मुझे प्रपोज किया

वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में चाहत ने दावा किया था कि सुकेश ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. सुकेश ने एक पत्र लिखकर इस दावे को बिल्कुल गलत बताया था. हालांकि अब उन्होंने एक्ट्रेस को 100 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है. सुकेश की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके निर्देश पर उनकी टीम ने चाहत खन्ना को ये नोटिस भेजा है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस नोटिस में क्या कहा गया है?

माफी के साथ 100 करोड़ की मांग

इस नोटिस में कहा गया है कि “हमलोग आपको अपने क्लाइंट सुकेश चंद्रशेखर के निर्देश पर उनके बदले ये नोटिस भेज रहे हैं.” अपमानजनक बयान देने के लिए चाहत खन्ना को बिना किसी शर्त के माफी मांगने और 100 करोड़ रुपये का जुर्माना देने को कहा गया है. नोटिस में कहा गया है कि एक्ट्रेस के स्टेटमेंट से सुकेश की छवि को नुकसान पहुंचा है, साथ ही उन्हें मानसिक पीड़ा हुई है.

सुकेश चन्द्र शेखर के वकील ने कहा है कि अगर 7 दिनों के भीतर एक्ट्रेस चाहत खन्ना के द्वारा कोई स्टेटमेंट नहीं जारी किया जाता है तो फिर आगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शेयर करें