मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

नेपाल में भारी बारिश का कहर, लगातार हो रही बारिश से आया भूस्खलन, 13 लोगों की हुई मौत; 10 लापता

इंडिया वॉइस

भारत ही नहीं नेपला भी बारिश का कहर झेल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश की वजह से आया भूस्खलन जिससे 13 लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग लापता है।

शेयर करें

Landslide in Nepal: भारत ही नहीं नेपला भी बारिश का कहर झेल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश की वजह से आया भूस्खलन जिससे 13 लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग लापता है। नेपाल के सुदूर पश्चिम जिला अछाम के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन की वजह से अभी तक 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं इस प्राकृतिक आपदा में 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस विषय पर जिले के उप अधिकारी दीपेश रिजाल ने कहा है कि, भूस्खलन के बाद अछाम जिले के विभिन्न इलाकों में बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। वहीं, 10 लोगों को इस आपदा से बचा लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में आयी आपदा की वजह से गृह मंत्री बाल ने खोज और बचाव कार्यों के लिए हेलीकाप्टर तैनात करने के आदेश दिए हैं। नेपाल में लगातार बारिश हो रही है जिसके परिणामस्वरूप बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। नेपाल के दारचुला जिले के बंगबगड़ इलाके में पिछले शनिवार को आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हो गए। लगातार बारिश के कारण लस्कू और महाकाली नदियों में बाढ़ आ गई, जिसके कारण कई घर और दो पुलों बाढ़ में बह गए।

बता दें कि, भारी बारिश की वजह से नेपाल के दारचुला जिले के बंगबगड़ इलाके में पिछले शनिवार को आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हो गए। लगातार बारिश के कारण लस्कू और महाकाली नदियां उफान पर है । बाढ़ की वजह से इलाके के दो पुलों, कई घर पानी में बह गए। नेपाल के कई इलाकों में बाढ़ की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

नेपाल में हर साल होता है बारिश का कहर होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में हर साल मानसून के मौसम में बाढ़ और भूस्खलन की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ता है। जिसके कारण देश के जान-माल का नुकसान झेलना पड़ता है।

शेयर करें