मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Bangladesh: पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में अज्ञातों ने 14 हिंदू मंदिरों में की तोड़फोड़, देवी-देवताओं की मूर्तियों को किया नष्ट

इंडिया वॉइस

पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में अज्ञात लोगों द्वारा 14 हिन्दू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है,यह घटना शनिवार की रात की है,पश्चिमोत्तर बांग्लादेश के ठाकुरगांव के बलियाडांगी उपजिले में एक हिंदू समुदाय के नेता विद्यानाथ बर्मन ने कहा, ‘अज्ञात लोगों ने रात में हमलों को अंजाम दिया और 14 मंदिरों की मूर्तियों में तोड़फोड़ की.’.

शेयर करें

Dhaka: पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में अज्ञात लोगों द्वारा 14 हिन्दू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है,यह घटना शनिवार की रात की है,पश्चिमोत्तर बांग्लादेश के ठाकुरगांव के बलियाडांगी उपजिले में एक हिंदू समुदाय के नेता विद्यानाथ बर्मन ने कहा, ‘अज्ञात लोगों ने रात में हमलों को अंजाम दिया और 14 मंदिरों की मूर्तियों में तोड़फोड़ की.’और कुछ मूर्तियों को मंदिर के निकट तालाब में पाई गईं.इस मामले में अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है.

पुलिस को रविवार को इस घटना की सूचना मिली,हिंदू समुदाय के नेता एवं संघ परिषद के अध्यक्ष समर चटर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र को हमेशा अंतर्धार्मिक सद्भाव के क्षेत्र के रूप में जाना जाता है क्योंकि ‘पहले यहां ऐसी कोई जघन्य घटना नहीं हुई थी.’ उन्होंने कहा, ‘(बहुसंख्यक) मुस्लिम समुदाय का हमलोगों (हिंदुओं) से कोई विवाद नहीं है… हम यह नहीं समझ पाये हैं कि इस हमले के पीछे कौन लोग हो सकते हैं.’

ठाकुरगांव के पुलिस प्रमुख जहांगीर हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से देश की शांतिपूर्ण स्थिति को बाधित करने के लिए सुनियोजित हमले का मामला प्रतीत होता है.’ उन्होंने कहा कि दोषियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच तुरंत शुरू कर दी है. ठाकुरगांव के उपायुक्त या प्रशासनिक प्रमुख महबूबुर रहमान ने कहा, ‘यह मामला शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ एक साजिश सा प्रतीत होता है और …यह एक गंभीर अपराध है.’

शेयर करें