मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

किंग चार्ल्स III की ताजपोशी अगले साल 6 मई को होगा,पत्नी कैमिला के साथ पहनाया जाएगा ताज

इंडिया वॉइस

टेन के किंग चार्ल्स III, जो पिछले महीने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के नए किंग बन गए हैं. उनकी ताजपोशी अगले साल 6 मई, 2023 को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की जाएगी.

(Tóquio - Japão, 23/10/2019) Reunião Bilateral com o Príncipe Charles..Foto: José Dias/PR
शेयर करें

ब्रिटिश साम्राज्य के उत्तराधिकारी किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक अगले साल शनिवार 6 मई को होगा. बकिंघम पैलेस ने इसकी पुष्टि की है. यह समारोह लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में आयोजित किया जाएगा. इसे कैंटरबरी के आर्कबिशप, जस्टिन वेल्बी द्वारा आयोजित किया जाएगा. समारोह में किंग चार्ल्स III को द क्वीन कंसोर्ट कैमिला के साथ ताज पहनाया जाएगा. द रॉयल फैमिली ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है. ऐसा माना जा रहा है कि राज्याभिषेक पिछले समारोहों की तुलना में थोड़ा छोटा और सादगी भरा होगा. कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक घंटे तक चलेगा.

राज्याभिषेक समारोह में उन्हें ताज और शाही सामग्री से विभूषित किया जाएगा. महाराजा को उनकी पत्नी महारानी कैमिला के साथ ताज पहनाया जाएगा. यह आमतौर पर नए राज के बनने के कई महीनों बाद होता है. परंपरा के अनुसार, इंग्लैंड जिसे बाद में ब्रिटेन और यूनाइटेड किंगडम का नाम दिया गया, के राजाओं और रानियों को 1066 में विलियम द कॉन्करर के बाद से वेस्टमिंस्टर एब्बे में ताज पहनाया जाता है.

राज्याभिषेक समारोह एक राजा की शाही शक्ति के औपचारिक अलंकरण का प्रतीक है. चार्ल्स का पवित्र तेल से अभिषेक किया जाएगा. उन्हें सेंट एडवर्ड क्राउन के साथ ताज पहनाया जाएगा. समारोह के दौरान कैमिला का भी अभिषेक होगा और उन्हें ताज पहनाया जाएगा. राज्याभिषेक की तारीख ससेक्स के बेटे आर्ची के ड्यूक और डचेस का जन्मदिन भी है. राजा का पोता उस दिन चार साल का होगा.

शेयर करें