मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

मेक्सिको में ट्रेन के ईंधन टैंकर से टकराने पर लगी भीषण आग, सैकड़ों लोगों को निकाला गया- देखें विडियो

इंडिया वॉइस

मेक्सिको में हुआ दर्दनाक हादसा, मध्य मेक्सिको में गुरुवार को एक मालगाड़ी ने एक ईंधन टैंकर को टक्कर मार दी जिससे कई घरों में आग लग गयी और कई लोगों को निकाला गया।

शेयर करें

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में हुआ दर्दनाक हादसा, मेक्सिको के एग्वास्कालिएंटिस राज्य में एक मालगाड़ी और फ्यूल टैंक की टक्कर के कारण दर्जनों घरों में आग लगने की खबर है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक मालगाड़ी ने गुरुवार को मध्य मेक्सिको में एक ईंधन टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे एक बड़ी आग लग गई. आग की चपेट में आस पास के घर भी आए हैं. घटना के बाद स्थानीय सरकार ने कहा कि बचावकर्मियों को कार्रवाई में लगाया गया है और मौके पर राहत कार्य जारी है. फिलहाल इस घटना में जानमाल की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के अग्निशमन प्रमुख मिगुएल मुरिलो ने कहा कि टैंकर के ओवरपास से टकराने और पास के एक रिहायशी इलाके में आग लगने के बाद 800 से 1,000 लोगों को निकाला गया है. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार ईंधन ट्रक के चालक ने ट्रेन को टक्कर मार दी थी.

शेयर करें