मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

सीएम नीतीश की आज होगी बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा से मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया वॉइस

सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को बोधगया जा रहे है। वे अपने इस दौरे के दौरान बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा से मुलाकात करेंगे। दलाई लामा इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं।

शेयर करें

सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को बोधगया जा रहे है। वे अपने इस दौरे के दौरान बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा से मुलाकात करेंगे। दलाई लामा इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। वे बोधगया में कालचक्र मैदान में प्रवचन दे रहे हैं। दुनिया भर से हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन और प्रवचन को सुनने के लिए गया आ रहे हैं। इसी क्रम में अब बिहार के सीएम नीतीश भी उनसे मिल रहे हैं।

दरअसल, एक दिन पहले ही गया में एक चीनी महिला जासूस के होने की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इसके बाद आनन फानन में बिहार पुलिस सहित तमाम केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई।वहीं दलाई लामा की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों को सतर्क कर दिया गया। बोधगया सहित पुरे बिहार में जसूस की तलाश भी की जाने लगी।

इस घटना के एक दिन बाद अब नीतीश कुमार खुद दलाईलामा से मिलने जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश का यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित थे। वे पहले से ही दलाईलामा से मिलने जाने वाले थे। इसी कारण अब नीतीश कुमार गया जा रहे है। उनके दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल सहित आसपास में सुरक्षा को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। दलाई लामा को भारत में विशेष सुरक्षा मुहैया है. इसलिए उनकी सुरक्षा में किसी प्रकर की कोताही न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।

सीएम नीतीश की दलाई लामा से होने वाली मुलाकात को एक शिष्टाचार मुलाकात माना जा रहा है। पहले भी दलाई लामा के बिहार दौरे के समय नीतीश कुमार उनसे मिलते रहे हैं। इस बार भी वे उनसे मिल रहे हैं।

टैग: bihar news
शेयर करें