मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश सीएम का ऐलान शुरू होगी ‘लाड़ली बहना योजना’, महिलाओं को हर मिलेंगे एक हजार रुपए

इंडिया वॉइस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा जी के पवित्र तट पर अभी तक लाडली लक्ष्मी योजना थी.अब लाडली बहना योजना बनाई जाएगी.

शेयर करें

भोपाल: नर्मदा जयंती के मौके पर नर्मदापुरम में नर्मदा तट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा की.शिवराज ने निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं के लिए सरकार ने एक नई योजना प्रारंभ करने का ऐलान किया है.कहा कि आज नर्मदा जयंती के अवसर और नर्मदा जी के पवित्र तट पर यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश में अभी तक लाड़ली लक्ष्मी योजना थी,अब लाड़ली बहना योजना बनाई जाएगी.

इस योजना निम्न, मध्यम आय वर्ग की सभी जाति, पंथ, वर्ग की मेरी बहनों को 1000 रुपए माह यानी हर साल 12,000 दी जाएगी. हालांकि इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के महाकाल लोक की तरह नर्मदापुरम में नर्मदा कॉरिडोर बनाए जाने की भी घोषणा की है.

शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की, साथ ही महाआरती भी की. सीएम शिवराज सिंह ने मंच से सभी लोगों को मुट्ठी बांधकर पांच संकल्प दिलाए. उन्होंने कहा कि नशा मुक्त शहर, स्वच्छता में नंबर शहर बनाएंगे.

योजना के लिए कौन होगा पात्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि निम्न मध्यम वर्ग की बहनें, चाहे वह किसी भी जाति की हों, किसी भी पंथ की हों, सभी को लाडली बहना योजना के तहत लाभ दिया जाएगा. अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग सामान्य वर्ग सभी गरीब बहनें, लाडली बहना योजना के लिए पात्र होंगी.

शेयर करें