मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्रिकेट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की पंत से मुलाकात, कहा- अभी देहरादून में ही चलेगा इलाज

इंडिया वॉइस

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की.

शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार एक्सीडेंट में चोटिल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत से रविवार को मुलाकात की. पंत इस समय देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं. धामी पंत से मिलने यहीं पहुंचे थे. पंत शुक्रवार को जब दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे तब दिल्ली-देहरादून हाइवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में पंत बाल-बाल बचे थे. उनको सिर और पैर में चोटें आई थीं जबकि कार में आग लग गई थी और वह पूरी तरह से जलकर खाक हुई.

धामी ने पंत की स्थिति का जायजा लिया और उनसे मिलने के बाद कहा कि उनका इलाज मैक्स में ही चलेगा. धामी ने साथ ही कहा कि पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट गड्ढा आने के कारण हुआ है. पंत को एक्सीडेंट के बाद रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.

इससे पहले दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक श्याम शर्मा भी ऋषभ पंत से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे थे. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि ऋषभ पंत की हालत स्थिर और वह बहुत तीजे से रिकवर कर रहे हैं. बीसीसीआई के डॉक्टर्स भी मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं. फिलहाल ऋषभ पंत का इलाज यहीं जारी रहेगा.

इस कारण हुआ हादसा

धामी ने पंत से मुलाकात के बताया कि भारतीय क्रिकेटर ने उनसे कहा है कि सामने गड्ढे जैसा कुछ आने के कारण हादसा हो गया. धामी ने बताया, “मैंने उनसे मुलाकात की, उनका कहना था कि गड्ढे जैसा कुछ सामने आया, या कोई काली चीज सामने आई जिसके कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराई.”

शेयर करें