मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
दिल्ली

जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस की पूछताछ खत्म, 8 घंटे तक हुई पूछताछ

इंडिया वॉइस

सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद से जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की,पुलिस ने जैकलीन को 29 अगस्त और 12 सितंबर के लिए समन भेजा था

शेयर करें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस की पूछताछ खत्म हो गई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से पुलिस की पूछताछ करीब 8 घंटे तक चली. पुलिस ने जैकलीन को 29 अगस्त और 12 सितंबर के लिए समन भेजा था, लेकिन एक्ट्रेस नहीं पहुंची थीं. एक स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने पिछले महीने कोर्ट को बताया कि जैकलीन, समन मिलने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस के वकीलों ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह पुलिस समन का पालन करेंगी. इससे पहले जैकलीन से ईडी द्वारा पूछताछ की गई थी. बुधवार को दिल्ली पुलिस ने पहली बार कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर द्वारा किए गए 200 करोड़ के फ्रॉड के बारे में जैकलीन से बात की.
जैकलीन फर्नांडिस कॉनमैन के साथ फरवरी से अक्टूबर 2021 के बीच तक टच में थीं. पुलिस के पास उनके लिए कई सवाल थे,जैसे कि जैकलीन से सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते और उनके द्वारा दिए गए गिफ्ट्स के बारे में पूछा. उनसे पूछा गचा कि वह कितनी बार सुकेश से मिली हैं और कितनी बार दोनों की फोन पर बात हुई.

सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन की पत्नी से वॉयस मॉड्यूलेशन सॉफ्टवेयर और स्पूफिंग कॉल का इस्तेमाल करके कथित तौर पर 215 करोड़ रुपये के पैसे ठगे. उस दौरान सुकेश दिल्ली के जेल में था. सुकेश ने एक बार प्रधानमंत्री कार्यालय, फिर कानून मंत्रालय और गृह मंत्रालय का अधिकारी होने का नाटक करके पैसे निकाले.अपने फोन कॉल में, सुकेश ने कथित तौर पर दावा किया था कि वह पीड़िता के पति के लिए जमानत सुरक्षित करेगा और उनके दवाई के बिजनेस को एक बार फिर से चालू करेगा .

शेयर करें