मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.5 रही तीव्रता, कोई हताहत नहीं

इंडिया वॉइस

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि सोमवार को इंडोनेशिया में टोबेलो के 162 किमी उत्तर-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

शेयर करें

Earthquake In Indonesia : इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि सोमवार को इंडोनेशिया में टोबेलो से 162 किमी उत्तर पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप 23:47:34 (UTC+05:30) बजे आया और उपकेंद्र क्रमशः 2.881 N और 127.100 E पर स्थित था. यूएसजीएस के मुताबिक गहराई 12 किमी. पाई गई.अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. टोबेलो पूर्वी इंडोनेशियाई द्वीप हलमहेरा पर स्थित एक शहर और जिला है.

कहीं भी कोई नुकसान की सूचना नहीं

बता दें भूकंप 23:47:34 (UTC+05:30) बजे आया और उपकेंद्र क्रमशः 2.881 N और 127.100 E पर स्थित था. यूएसजीएस के मुताबिक, गहराई 12 किमी पाई गई। फिलहाल अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

कुछ दिनों पहले भी आया था भूकंप

16 जनवरी को तड़के इंडोनेशिया के तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपनी वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि भूकंप इंडोनेशिया के सिंगकिल शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया था. भूकंप 37 किलोमीटर की गहराई पर 03:59:58 (स्थानीय समय) बजे दर्ज किया गया था. इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित है. इसमें 17,000 से अधिक द्वीप शामिल हैं.

शेयर करें