मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
दिल्ली

लालू यादव इलाज कराने कल सिंगापुर जाएंगे, बेटी के पास रहकर कराएंगे अपना इलाज

इंडिया वॉइस

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव मंगलवार को सिंगापुर इलाज के लिए जाएंगे. लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं. लालू अपनी बेटी के पास ही रहकर अपना इलाज कराएंगे.

शेयर करें

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव मंगलवार को सिंगापुर इलाज के लिए जाएंगे. लालू की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं. लालू अपनी बेटी के पास ही रहकर अपना इलाज कराएंगे. बता दें कि लालू पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं.राजद प्रमुख डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी संबंधित बीमारियों का सामना कर रहे हैं.

इस संबंध में राजद प्रमुख के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम ने पत्रकारों को बताया है कि कल वो इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे. हम तो नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैफई निकल जाएंगे. जब सवाल किया गया कि लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट होगा या नहीं, इस पर तेजस्वी ने कहा कि यह तो वहां के डॉक्टर ही बताएंगे. सबसे पहला स्टेज तो डायलिसिस का होता है, उसके बाद ट्रांसप्लांट. अभी लालू जी डायलिसिस पर नहीं हैं.अगर वहां के डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बोलेंगे तो किया जाएगा.

बता दें कि दिल्ली की विशेष अदालत ने 28 सितंबर 2022 को आईआरसीटीसी घोटाले में आरोपी पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दे दी थी. अदालत ने लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए 10 से 15 अक्तूबर तक के लिए विदेश जाने की अनुमति दी.

रांची की अदालत ने पासपोर्ट कर दिया था जारी

रांची स्थित विदेश अदालत ने लालू यादव को विदेश यात्रा के लिए उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया था.लालू ने सिंगापुर जाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पासपोर्ट जारी की मांग की थी.इसके बाद अदालत ने उन्हें इलाज के लिए विदेश यात्रा करने के लिए दो माह के लिए उनका पासपोर्ट रिलीज कर दिया था.

शेयर करें