मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Philippines Floods: फिलीपींस में बाढ़ से अब तक गई 26 लोगों की जान, लापता लोगों की तलाश जारी

इंडिया वॉइस

फिलीपींस में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 26 हो गई है जबकि 26 लोग लापता बताए जा रहे हैं.

शेयर करें

Philippines Floods: फिलीपींस में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि कम से कम 26 अन्य लोग अभी भी लापता हैं.

अब तक 26 लोगों की हुई मौत

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि अब तक 26 लोगों ने अपनी जान गवाई है. जबकि कम से कम 26 अन्य लोग अभी भी लापता हैं. एनडीआरआरएमसी के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के हवाले से कहा कि दक्षिण फिलीपींस में 18, मुख्य लूजोन द्वीप पर बिकोल क्षेत्र में 5 और मध्य फिलीपींस में 3 लोगों की मौत हुई है.

45000 से अधिक लोगों को बिना घर के

आपदा में काम करने वाली एजेंसी ने कहा कि भारी से आई बाढ़ ने केवल देश में कहर बरपाया बल्कि 45,000 से अधिक लोगों को बिना घर के कर दिया, ये लोग आश्रय केंद्रों में शरण लिए हुए हैं. कथित तौर पर लापता मछुआरे खराब मौसम से जुड़े खतरों के बावजूद समुद्र में चले गए थे, जिसके बाद उनके साथ यह हादसा हुआ.

फिलीपींस में क्या हैं ताजा हालात

राष्ट्रीय मौसम ब्यूरो ने देश के कई इलाकों में आई बाढ़ के कारण का जिक्र करते हुए कहा कि शेयर लाइन का प्रभाव कमजोर हो गया है. शेयर लाइन वह जगह है, जहां ठंडी और गर्म हवा मिलती है, जिससे भारी बारिश और भूस्खलन होता है, भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है. प्रशासन ने आगे कहा कि कुछ क्षेत्रों में बारिश से कारण भूस्खलन होने की संभावना है, पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है.

हालांकि, ब्यूरो ने कहा कि दक्षिणी फिलीपींस में मिन्दनाओ द्वीप से लगभग 600 किमी पूर्व में मंगलवार की रात देखा गया कम दबाव का क्षेत्र एक उष्णकटिबंधीय दबाव में विकसित हो सकता है। ब्यूरो ने चेतावनी दी कि कम दबाव क्षेत्र के कारण मध्य फिलीपींस और उत्तरी मिन्दनाओ में मध्यम से भारी बारिश होगी। बाढ़ और बारिश से भूस्खलन की भी संभावना है।

शेयर करें