मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
दिल्ली

RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बिगड़ी श्याम रजक की तबीयत

इंडिया वॉइस

बिहार के वन मंत्री तेज प्रताप द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद बेहोश हो गए RJD के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक. फिलहाल उन्हें इलाज के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शेयर करें

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई. बताया जा रहा है कि बैठक में जमकर हंगामा हुआ. राजद नेता और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पर गंभीर आरोप लगाए. तो वहीं इस घटना के बाद राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की तबीयत भी अचानक से बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे.

वंही तेज प्रताप ने कहा कि श्याम रजक ने आज मुझे, मेरे निजी सहायक और मेरी बहन को गाली दी. जब मैंने उनसे बैठक के कार्यक्रम के बारे में पूछा, तो वे अभद्रता करने लगे.मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग है और मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर डालूंगा. ऐसे भाजपा-आरएसएस लोगों को संगठन से बाहर कर देना चाहिए.

मामले में राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने भी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है. वह जो कहना चाहते हैं, वह कह रहे हैं. ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह शक्तिशाली हैं. मैं एक दलित आदमी हूं, कुछ नहीं कह सकता.

शेयर करें