मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

ईरान में बवाल जारी, मरने वालों की संख्या पहुंची 82

इंडिया वॉइस

जाहेदान, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में 30 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसक झड़प में बच्चों समेत कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए.

शेयर करें

ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी ज़ाहेदान में ईरान के सुरक्षा बलों और लोगों के बीच घातक झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है. गुरुवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल ने यह जानकारी दी. खबरों के अनुसार बलूची जातीय अल्पसंख्यकों की आबादी वाले ज़ाहेदान में राष्ट्रव्यापी विरोध हो रहा है. वहीं यहां एकजुटता दिखाने और प्रांत में एक पुलिस कमांडर द्वारा 15 वर्षीय लड़की के कथित बलात्कार के लिए जवाबदेही की मांग के रूप में 30 सितंबर को शुक्रवार की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किए जा रहें हैं.

जानकारी के मुताबिक जाहेदान, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में 30 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसक झड़प में बच्चों समेत कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए. तब से जारी संघर्षों के बीच ज़ाहेदान में अलग-अलग घटनाओं में 16 अन्य लोग मारे गए. लगातार मौत की संख्या बढ़ रही है.

नॉर्वे स्थित ईरान मानवाधिकार (IHR) ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने बार-बार मानव जीवन की पवित्रता के लिए पूरी तरह से अवहेलना दिखाई है. एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव एग्नेस कैलामार्ड ने कहा इस तरह के कार्यों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

शेयर करें