मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

रूस से तेल खरीदने को लेकर ,पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिका को दिया दो टूक जवाब

इंडिया वॉइस

Russia Ukraine War: भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी अमेरिकी दौरे पे है,रूस से तेल खरीदने को लेकर दो टूक मे जवाब देते हुये मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा की भारत को किसी ने रूस से तेल खरीदने के लिए नही रोका है,भारत का नैतिक कर्तव्य है की वो अपनी जनता को ऊर्जा उपलब्ध कराये, इसलिए जहा से उसे सस्ता तेल मिलेगा वो खरीदेंगे

शेयर करें

Hardeep Singh Puri on Russia Oil:भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी अमेरिकी दौरे पे है,रूस से तेल खरीदने को लेकर दो टूक मे जवाब देते हुये मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा की भारत को किसी ने रूस से तेल खरीदने के लिए नही रोका,भारत का नैतिक कर्तव्य है की वो अपनी जनता को ऊर्जा उपलब्ध कराये,इसलिए जहा से उसे सस्ता तेल मिलेगा वो खरीदेंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनिया के ऊर्जा तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है,युद्ध के बाद से तेल की कीमतों मे काफी उछाल देखा गया है ,रूस कभी भी भारत का प्रमुख तेल सप्लायर नहीं रहा है. इसके बावजूद भारत ने रूस से तेल की खरीद कई गुना बढ़ा लीहै ,अमेरिका और यूरोपीय देशों ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से उस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे. पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ा दिया था

भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल का आयात अप्रेल से अभी तक 50 गुना से जादा बढ़ गया है,भारत फिलहाल कुल कच्चा तेल आयात का 10 फीसदी हिस्सा रूस से मंगवा रहा है. यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से महज 0.2 फीसदी आयात करता था,पुरी ने कहा कि भारत सबसे बड़े तेल आयातक में से एक है और भारत की प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत में वृद्धि से मांग बढ़ने की उम्मीद है, जो वर्तमान में वैश्विक औसत का एक तिहाई है. देश की अर्थव्यवस्था के बढ़ने के साथ ईंधन की मांग बढ़ने की उम्मीद है. आने वाले दशक में मांग में वैश्विक वृद्धि का 25 प्रतिशत भारत से आएगा. भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और ऊर्जा उस आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण चालक है.

शेयर करें