1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. बौखलाए रूस ने किया यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला, एक के बाद एक दागी 75 मिसाइलें; 5 की मौत, कई घायल

बौखलाए रूस ने किया यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला, एक के बाद एक दागी 75 मिसाइलें; 5 की मौत, कई घायल

एक दिन पहले मास्को ने क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर हुए विस्फोट के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिससे बौखलाए रूस ने यूक्रेन पर किया है ताबड़तोड़ हमला, दागी है 75 मिसाइलें।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Russia Ukraine War: रूसी कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप के एक पुल पर धमाके बाद रूस बौखला गया है। जिससे रूस ने यूक्रेन पर कर दिये है ताबड़तोड़ हमले। यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) के बीचों-बीच सोमवार को तीन बड़े धमाकों की आवाज़ सुनी गई. यूक्रेन के अन्य शहरों में भी धमाकों की खबर है. यूक्रेन का कहना है कि रूस ने सोमवार को कुल 75 मिसाइलें दागीं हैं, जनता से सुरक्षित जगह छिपने को कहा गया है. राष्ट्रपति दफ्तर के डिप्टी हेड कीरिलो तिमोशेंको(Kyrylo Tymoshenko) ने कहा कि यूक्रेन पर मिसाइलें बरस रही हैं.”

पढ़ें :- अराघची ने अमेर‍िकी खुफ‍िया जानकारी को बताया फर्जी, बोले - 'गलतफहमी में अमेरिका...'

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ताजा हमलों में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है. इससे पहले कीव में मौजूद एएफपी के पत्रकार के अनुसार, इससे एक दिन पहले रूसी नेता व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर क्रीमिया (Crimea) पुल पर हुए धमाके के लिए यूक्रेन को ज़िम्मेदार बताया था. कीव में धमाके स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 08 बजकर 15 मिनट पर हुए. धमाकों से एक घंटा पहले हवाई रेड की चेतावनी देने वाले सायरन यूक्रेन की राजधानी में बज उठे थे. कीव के मेयर विटाली क्लिटस्शेको (Vitali Klitschko) ने सोशल मीडिया पर कहा,” राजधानी के मध्य इलाके में कई धमाके हुए.” सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखता है कि शहर के कई इलाकों से काला धुंआ उठ रहा है.

पढ़ें :- बलूचिस्तान में सिर्फ सुरक्षा पर फोकस, विकास और राजनीति को भूल रहा पाकिस्तान : रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्टर के मुताबिक, धमाके की जगह की तरफ कई एंबुलेंस भागीं. इससे एक दिन पहले रूस की राजधानी मास्को को यूक्रेन से छीने गए क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर घातक धमाका हुआ था. इस धमाके के लिए पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाया था. आखिरी बार कीव पर 26 जून को हमले किए गए थे.

आपको बता दें कि, इससे पहले शनिवार को यूक्रेन के जापोरिझझिया पर हुए रॉकेट हमले में 17 लोग मारे गए थे और 40 घायल हुए थे. सीएनएन के अनुसार, जापोरिझझिया के एक्टिंग मेयर एनाटोली कुर्तेव ने कहा था कि इन हमलों में पांच घर तबाह हुए और एक अपार्टमेंट की इमारत को नुकसान पहुंचा. इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए कहा था कि पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र के बाखमुट (Bakhmut) में भारी युद्ध चल रहा है.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com