मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

अमेरिका के कई राज्यों में बर्फीले तूफान से तबाही, 1700 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिया वॉइस

US Flights Cancelled: अमेरिका में साउथवेस्ट एयरलाइंस (Southwest Airlines) कंपनी ने अपने शेड्यूल का लगभग 12 फीसदी फ्लाइट रद्द कर दिया. दूसरी कंपनियों ने भी फ्लाइट रद्द किए हैं

शेयर करें

दिल्ली में कोहरे के कहर के कारण जहां इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आने जाने वाली उड़ाने प्रभावित हो रही हैं. वहीं अमेरिका के कई राज्यों में बर्फीले तूफान ने तबाही मचा रखी है. बर्फीले तूफान का कहर एक दो नहीं बल्कि कई राज्यों में है. इसके चलते अमेरिका के कई राज्यों में उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. जानकारी के अनुासर 1700 से अधिक उड़ानों पर बर्फीले तूफान का प्रभाव पड़ा है.

बर्फबारी को लेकर ये चेतावनी

तूफान पूर्व की ओर जैसे ही बढ़ा टैकास के पश्चिमी इलाकों से वर्जीनिया तक चेतावनी जारी कर दी गई. मौसम विभाग ने चेताया है कि बर्फबारी कई इलाकों में बुरा असर डालेगी. बर्फीले तूफान और बर्फबारी के कारण लोगों को सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.ये चेतावनी टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने जारी की है.

बर्फीले तूफान की वजह से गईं कई जानें

इसी बीच अधिकारियों ने कहा कि ऑस्टिन में मंगलवार को खराब मौसम के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई. अर्लिंगटन पुलिस विभाग के अनुसार, सोमवार रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हाइवे रैलिंग पर गाड़ी फिसल जाने की वजह से हुई है.

अमेरिका में आने या जाने वाली सोमवार की 1,000 से अधिक उड़ानें भीषण सर्दी तूफान के कारण रद्द कर दी गई थीं. इनमें से लगभग आधी फ्लाइट साउथवेस्ट एयरलाइंस की थीं.

बर्फबारी की वजह से हवाई सेवा प्रभावित

साउथवेस्ट एयरलाइंस कंपनी ने अपने सोमवार के शेड्यूल का लगभग 12 फीसदी फ्लाइट रद्द कर दिया है, जबकि अमेरिकन एयरलाइंस ग्रुप इंक ने 6 फीसदी यानी 200 उड़ानें रद्द कर दी हैं. मंगलवार के लिए अमेरिका में घरेलू या विदेशी 797 उड़ानें रद्द की जा सकती है. इस महीने की शुरुआत में छुट्टियों के दौरान 16,700 उड़ानें रद्द करने के लिए साउथवेस्ट एयरलाइंस कंपनी को अमेरिकी सरकार के विरोध का सामना करना पड़ा था क्योंकि यह खराब मौसम और पुरानी तकनीक से जूझ रहा था.

कंपनियों ने दिया ऑफर

दरअसल साउथवेस्ट एयरलाइंस और अन्य प्रमुख अमेरिकी एयरलाइंस ने सर्दियों के मौसम में एक ऑफर के तहत छूट जारी की है. इसमें अगर ग्राहक मूल रूप से बुक किए गए टिकट पर अपना यात्रा कार्यक्रम बदलना चाहते हैं तो उन्हें किराए में बिना किसी अंतर के ऐसा कर सकते हैं.

शेयर करें