मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Queen Elizabeth II:महारानी एलिजाबेथ के ताज में जड़े 500 कैरेट का हीरा,दक्षिण अफ्रीका ने मांगा वापस

इंडिया वॉइस

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज्य करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय(Queen Elizabeth II) के निधन के बाद ,उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा घोषित किया गया है ,इसके साथ ही महारानी के ताज में लगे हीरे की मांग दक्षिण अफ्रीका द्वारा की जाने लगी है

शेयर करें

Queen Elizabeth II:ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज्य करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय(Queen Elizabeth II) के निधन के बाद,उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा घोषित किया गया है,इसके साथ ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय(Queen Elizabeth II)के ताज में लगे हीरे की मांग दक्षिण अफ्रीका द्वारा की जाने लगी है,महारानी एलिजाबेथ द्वितीय(Queen Elizabeth II)के ताज की एक बार फिर से चर्चा तेजी से हो रही है

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय(Queen Elizabeth II)के ताज में भारत से ले जाया गया कोहिनूर हीरा जड़ा हुआ है,इस ताज में इसके अलावा हीरे, मोती, नीलमणि और पन्ने भी जड़े हुए हैं,इसी ताज में दक्षिण अफ्रीका से लाया गया 500 करैट का ‘द ग्रेट स्टार’ हीरा भी है,जिसे अब दक्षिण अफ्रीका द्वारा वापस मांगा जा रहा है

यह हीरा 1905 में खनन के दौरान मिला था,यह बहुत बड़ा हीरा था इसका एक हिस्सा महारानी के लिए भेज दिया गया था, इस हीरे का नाम कुलीनान है,कोहिनूर पर भारत अपने कानूनी हक का दावा करता है और लंबे समय से ब्रिटेन से उसे लौटाने की मांग करता आया है. इसके साथ ही अफ्रीका ने भी ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका को लौटाने की मांग की है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस बीच 6,000 से अधिक लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें अफ्रीका के हीरे को वापस लाने और दक्षिण अफ्रीकी संग्रहालय में रखने का आह्वान किया गया है. 

शेयर करें