मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Ukraine-Russia War: ब्रिटेन ने किया बड़ा दावा,यूक्रेन के नागरिक ठिकानों पर हमले तेज कर सकता है रूस

इंडिया वॉइस

रूस और यूक्रेन की जंग को चार महीने से ज्यादा हो चुके हैं,फिर भी युद्ध अभी रुकने का नाम नही ले रहा है ,ब्रिटेन ने दावा किया है की युद्ध के मैदान मे हार की वजह से रूस हमला तेज करने वाला है

शेयर करें

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है,यह युद्ध काफी दिनो से चल रहा है और अभी भीरुकने का नाम नही ले रहा है,यूक्रेन मे रूस के कब्जे वाले इलाके मे इस महीने यूक्रेनी बलों ने एक बड़ी जवाबी कार्रवाई की ,यूक्रेन की तरफ से रूसी सैनिको को खदेड़ने का दावा किया गया है,जिसके बाद युद्ध क्षेत्र पर, खेतों में और जले हुए टैंकों में अब भी शव पड़े हुए हैं, रूस की ओर से इस इलाके में अब गोलाबारी जारी है

बताया जा रहा है की युद्ध मे हार के बाद अब रूस यूक्रेन के नागरिक ठिकानो पर हमला तेज कर सकता है,पिछले 7 दिनों मे रूस ने यूक्रेन के नागरिक ठिकानो पे काफी हमले बढ़ा दिए हैं,मंत्रालय के मुताबिक रूस अब सीधे तौर पर यूक्रेनी लोगों और सरकार के आत्मविश्वास को हिलाने के मकसद से हमले की तैयारी करने मे जूटा है

यूक्रेन के सैनिको ने बड़ी कारवाही करते हुये रूस के सैनिको को अधिकांश हिस्सों से बड़े पैमाने पर पीछे हटने के लिए मजबूर किया है,पिछले दिनों रॉकेट हमलों में एक 11 वर्षीय लड़की समेत तीन लोग मारे गए थे,मायकोलाइव के गवर्नर विटाली किम ने कहा कि रूस की ओर से एक अस्पताल को निशाना बनाकर रात भर गोलीबारी की गई। निकोपोल के क्षेत्रीय गवर्नर वैलेंटाइन रेज्निचेंको ने कहा कि शहर में रात में की गई गोलाबारी में तीन लोग घायल हो गए

शेयर करें