मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

अमेरिका के आयोवा के एक स्कूल में फायरिंग, 2 छात्रों की मौत, एक टीचर घायल,पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा

इंडिया वॉइस

अमेरिका में कैलिफोर्निया के बाद अब आयोवा में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल के कार्यक्रम में हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक टीचर भी घायल है.

शेयर करें

US School Shooting : अमेरिका के आयोवा में एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक टीचर गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने बताया कि डेस मोइनेस के स्कूल में कार्यक्रम के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है. 

अस्पताल में तोड़ा दो छात्रों ने दम

आयोवा के डेस मोइनेस स्कूल में ‘स्टार्ट्स राइट हियर’ नाम के कार्यक्रम में इस वारदात को अंजाम दिया गया.पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना के बाद आपातकालीन कर्मचारियों को स्कूल में बुलाया गया, जो एक बिजनेस पार्क में स्थित . पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर 1 बजे से ठीक पहले की है. स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अधिकारियों द्वारा तुरंत सीपीआर दिया गया, लेकिन दोनों छात्रों की अस्पताल में मौत हो गई. घायल शिक्षिका की हालत गंभीर है और सोमवार दोपहर उसका ऑपरेशन किया गया.
 

तीनों संदिग्ध हिरासत में लिए गए 

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के करीब 20 मिनट बाद एक कार से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया. इसके अलावा  एक आरोपी कार से भाग गया. लेकिन अधिकारी के-9 का उपयोग कर उस व्यक्ति को ट्रैक कर रहे हैं. सार्जेंट पॉल पारिजेक ने कहा कि ये घटना अचानक नहीं हुई, इसके लिए पूरी तरह प्लानिंग की गई थी. 

कैलिफोर्निया में दो दिन पहले 10 की मौत 

अभी दो दिन पहले ही कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 10 लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. अमेरिकी मीडिया ने बताया था कि मॉन्टेरी पार्क चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था. शनिवार की रात करीब 10 बजे (अमेरिका के समयानुसार) यहां ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस दौरान यहां पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे. फायरिंग में कम से कम 16 लोगों को गोली लग गई. जिनमें से 10 लोगों को मौत हो गई. मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 11 किमी दूर है. 

शेयर करें