मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

कल भारत – बांग्लादेश से एडिलेड में भिड़ेगा, बारिश की आशंका

इंडिया वॉइस

भारत-बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार यानि कल एडिलेड में होने वाला सुपर-12 ग्रुप-2 मुकाबला काफी अहम है. य़ह मैच कल भारतीय टाइमिंग के अनुसार दोपहर 1ः30 बजे शुरू होगा.

Indian Cricket team
शेयर करें

टी 20 वर्ल्ड कप के तहत भारत-बांग्लादेश के बीच बुधवार को बड़ा मुकाबला होगा. टीम इंडिया को हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी, वर्ना उसके लिए सेमीफाइनल की चुनौती बढ़ जाएगी. इस बीच खबर है कि बारिश खेल बिगाड़ सकती है.एडिलेड ओवल में होने वाले मैच में भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश की संभावना बन गई है.मंगलवार को एडिलेड में खूब बारिश हुई. एडिलेड में सुबह से लगातार बारिश हो रही है.अब इस बात की चिंता बढ़ गई है कि कहीं बारिश खेल न बिगाड़ दे.एडिलेड में मौसम के पूर्वानुमान से पता चलता है कि बुधवार को भी बारिश होगी, हालांकि ये तेज नहीं होगी.

एडिलेड में बारिश की संभावना के साथ बादल छाए हुए हैं. स्थानीय स्तर पर तापमान में भारी गिरावट संभव है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मौसम विज्ञान ब्यूरो के अनुसार 25 से 35 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. आंधी की भी संभावना है. छोटे ओले भी पड़ सकते हैं. मैच के दिन 2 नवंबर को बादल छाए रहेंगे। बारिश की 70% तक संभावना है, लेकिन ये केवल 1-3 मिमी वर्षा के साथ हल्की बारिश होगी। यदि टीम इंडिया का मैच धुलता है तो चुनौती बढ़ सकती है.

बारिश से धुला मैच तो…

भारत के पास अब तक 3 मैचों में 4 अंक हैं. वहीं बांग्लादेश के पास भी 4 अंक हैं, लेकिन उसकी नेट रन रेट -1.533 है. टीम इंडिया की नेट रन रेट काफी अच्छी है. भारत के पास 0.844 की एनआरआर है. यदि ये मैच बारिश से धुलता है तो दोनों टीमों के पास 5-5 अंक हो जाएंगे, ऐसे में सेमीफाइनल का पेंच फंस सकता है. फिर टीम इंडिया को हर हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ अगला मैच जीतना होगा. तब जाकर उसकी संभावना बनेंगी. वहीं पाकिस्तान भी रेस से बाहर नहीं है. पाकिस्तान यदि अपने दोनों मुकाबले जीत लेता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे. ऐसे में वह टक्कर में आ सकती है.

शेयर करें