1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. एयरटेल पर भी सीएम हेल्पलाइन टोल फ्री,वूमन हेल्पलाइन को भी सीएम हेल्पलाइन 181 से जोड़ा

एयरटेल पर भी सीएम हेल्पलाइन टोल फ्री,वूमन हेल्पलाइन को भी सीएम हेल्पलाइन 181 से जोड़ा

मध्यप्रदेश में वूमन हेल्पलाइन को भी सीएम हेल्पलाइन 181 से जोड़ दिया गया,मोबाइल में अलग से बैलेंस नहीं होने पर भी सीएम हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकेगा.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

एयरटेल मोबाइल सेवा ग्राहकों को अब सीएम हेल्पलाइन सेवा में कॉल करने के लिए भुगतान नहीं करना होगा. एयरटेल कंपनी अपने ग्राहकों से लंबे समय से टोल-फ्री सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 के लिए भी एक रुपए प्रति मिनट कॉल चार्ज वसूल रही थी,जो कि अब एयरटेल ने लेना बंद कर दिया हैं.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

यही नहीं मोबाइल में अलग से बैलेंस नहीं होने पर भी सीएम हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकेगा. कंपनी ने बताया कि अब ग्राहक सीएम हेल्पलाइन पर मुफ्त में संपर्क कर सकेंगे.

प्रदेश में वूमन हेल्पलाइन को भी सीएम हेल्पलाइन 181 से जोड़ दिया गया है. अभी तक यह हो रहा था कि यदि मोबाइल में अलग से बैलेंस नहीं है तो एयरटेल की महिला ग्राहक, आपात स्थिति में वूमेन हेल्पलाइन से संपर्क नहीं कर सकती थी. पर्याप्त बैलेंस न होने का हवाला देकर फोन ऑटोमेटिक कट जाता था.इस सुविधा के बाद से प्रदेश के करीब 1 करोड़ ग्राहकों को लाभ मिलेगा.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com